Vidisha door-to-door waste collection में भारी लापरवाही, कई वार्डों में नहीं पहुंच रही कचरा गाड़ियां

  • 2:09
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2026
विदिशा में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्ट करने की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. 4 करोड़ 90 लाख रुपये के निजी सफाई टेंडर के बावजूद कई वार्डों में 8 से 15 दिनों तक कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने का आरोप है. इससे घरों और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लग गए. नाराज वार्ड-34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने निजी ट्रॉली से कचरा उठवाकर रवींद्रनाथ टैगोर भवन स्थित कंपनी कार्यालय के सामने डालकर विरोध जताया. पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लोगों से सालाना 960 रुपये यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में समय पर कचरा नहीं उठाया जाता है. उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ. जबकि नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि उन्हें कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है. #ndtvmpcg #mpnews #madhyapradesh #chhatisgarhnews #latestnews #hindinews #crimenews #Vidisha #door-to-door #wastecollection Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News, Politics, Farmers, Job, bharti Exam, Crime, Naxal Updates, Accident & Protest - सब कुछ एक जगह। CM Mohan Yadav, Shivraj Singh, Vishnu Deo Sai और BJP-Congress से जुड़ा हर अपडेट । NDTV MP Chhattisgarh Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/xuei80DCu3Q?si=QUgi4y8qcBPxbLrN हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://mpcg.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvmpcg/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvmpchhattisgarh/ हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTVMPCG

संबंधित वीडियो