जयपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। झोटवाड़ा के मंगलम सिटी में घर पर बने नूडल्स खाने के बाद 7 साल की बच्ची पीहू कुमावत की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन दिव्यांशी की तबीयत भी बिगड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों ने घर पर नूडल्स बनाकर खाए थे। इसके बाद दोनों सो गईं। जब मां घर लौटीं और बच्चियों को जगाया तो छोटी बेटी नहीं उठी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में Food Poisoning की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नूडल्स के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। आखिर बच्ची की मौत की असली वजह क्या है? क्या यह फूड पॉइजनिंग का मामला है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? जांच रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
देखिए पूरी Ground Report और जानिए इस घटना की पूरी कहानी।
#JaipurNews #FoodPoisoning #BreakingNews #Noodles #RajasthanNews