Hemant Sapkal Murder Case : Indore में पैसों की बारिश के नाम पर नरबलि? जानें क्या है पूरा मामला?

  • 7:27
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026
Hemant Sapkal Murder Case : Indore में पैसों की बारिश के नाम पर नरबलि? जानें क्या है पूरा मामला? इंदौर में महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत प्रफुल्ल सपकाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने विक्की नाम के कथित तांत्रिक पर हत्या और नरबलि के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा की गई थी। परिजनों के मुताबिक, हेमंत के शरीर पर चोट के निशान थे और एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुई मिलीं। हेमंत अपने दो दोस्तों के साथ अकोला से इंदौर आया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। #indoremurder, #indorenews, #hemantsapkal, #maharashtranews, #mpnews, #indorecrime, #tantrikcase, #blackmagic, #narbali, #akolanews, #madhyapradeshnews, #crime news, #breakingnews, #hindinews, #ndtvindia ndtv_news

संबंधित वीडियो