Indore Bulldozer Action: Raoji Bazaar में बुलडोजर एक्शन, 21 मकानों पर कार्रवाई | Breaking News | MP

  • 4:24
  • प्रकाशित: फ़रवरी 05, 2026

Indore Bulldozer Action: इंदौर नगर निगम (Indore Nagar Nigam) ने गुरुवार को रावजी बाजार क्षेत्र में नालों के ऊपर बने अवैध मकानों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की. नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 21 मकानों को हटाया गया. अभियान की शुरुआत सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में की गई और दोपहर तक अधिकांश अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया. कुछ दिन पहले निगम आयुक्त ने इस इलाके का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालों के ऊपर पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए हैं, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ रही है और नालों की नियमित सफाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही है. रहवासियों की शिकायतें सुनने के बाद आयुक्त ने तुरंत अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए थे

संबंधित वीडियो