पेंड्रा रोड में दिनदहाड़े युवती की हत्या, लोग बने रहे तमाशबीन

पेंड्रारोड (Pendraroad) स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच (State Bank Main Branch) के सामने आज 24 वर्षीय युवती की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई मृतक युवती अपने भाई के साथ स्कूटी के पास थी तभी आरोपी युवक डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार होकर आया और सारे आम युवती पर धारदार चाकू से लगातार वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद युवक कुछ देर मौके पर ही खड़ा रहा उसके बाद अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया दिन दहाड़े हुए इस घटना से भीड़ भरे इलाके में सनसनी फैल गई तो वही स्थानीय लोगों की संवेदनहीनता भी सामने आई है, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हत्यारे ने युवती पर लगातार चाकू से हमला करता रहा.

संबंधित वीडियो

delete
1:18
नवंबर 15, 2026 23:32 pm IST