नवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर में गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और ग्वालियर से लेकर छत्तीसगढ़ के कई शहरों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं। युवक-युवतियों सहित हर उम्र के लोग उत्साह के साथ गरबा खेलकर माता की भक्ति कर रहे हैं।
इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में गुजराती समाज के साथ गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुजराती समाज के योगदान की सराहना की और प्रदेश की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं का उल्लेख किया। उन्होंने रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।
#navratri #garba #garba2026 #dandiya #navratrispecial #chhattisgarh #chhattisgarhnews #raipur #cmresidence #gujaratisamaj #gujaraticommunity #maadurga #jaimatadi #navratricelebration #garbanight #garbadance #dandiyanight #indore #bhopal #gwalior #hindufestival #indianfestival #culturalcelebration #ramlaladarshan #teerthyatra #hindinews #latestnews #breakingnews #viralvideo #indianews
ndtv_news