Indore Water Crisis : इंदौर में पानी की किल्लत! कम बारिश से जल संकट का बढ़ा खतरा । Breaking News

  • 15:25
  • प्रकाशित: अक्टूबर 16, 2026
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कम बारिश के चलते जल संकट की आशंका गहराने लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जून से सितंबर के बीच इंदौर में सामान्य से करीब 27% कम बारिश दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में पानी की अनियमित सप्लाई और सूखे नलों की शिकायतें सामने आ रही हैं। जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम ने हर वार्ड का वाटर मास्टर प्लान तैयार करने की पहल की है। सरकार से ₹50 करोड़ के इमरजेंसी फंड की मांग की गई है और 100 नए टैंकरों की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। टैंकरों की GPS से निगरानी, पर्याप्त वाटर हाइड्रेंट और पानी की बर्बादी रोकने जैसे कदम भी योजना का हिस्सा बताए गए हैं। #indorewatercrisis #indorewatershortage #indorenews #madhyapradeshnews #rainfalldeficit #watershortage #watercrisis #indoremunicipalcorporation #narmadawater #pushyamitrabhargava #kailashvijayvargiya #watertanker #emergencyfund #waterconservation #groundwater #watermanagement #indoresummer #mpnews #climatechange #rainfallshortage #watersupply #indorelatestnews #watercrisisindia #urbanwatercrisis #waterplan #hindinews #breakingnews #latestnews #indorecity #newsupdate ndtv_news

संबंधित वीडियो