छतरपुर में B.Ed परीक्षा के दौरान दूसरे परीक्षार्थियों की जगह एग्जाम दे रहे चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इनमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान प्रवेश पत्र पर लगी तस्वीरों का परीक्षार्थियों से मिलान नहीं हुआ, जिसके बाद जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
#chhatarpur #bedexam #bedexamfraud #munnabhaigang #examfraud #mpnews #madhyapradesh