Bhopal School Bus Accident: भोपाल की VIP रोड पर बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। शुरुआती जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई, वहीं मौके से मिली रिपोर्ट में ड्राइवर के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है। बस में करीब 35 से 40 बच्चे सवार बताए गए। बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मामूली चोटों के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की वजह की जांच जारी है।
#bhopal #bhopalnews #schoolbusaccident #bhopalschoolbus #viproad #busaccident #madhyapradesh