Betul Farmer Fraud: गन्ना कटाई के नाम पर 12 किसानों से 30 लाख की ठगी! एडवांस लेकर गायब UP के ठेकेदार

  • 2:09
  • प्रकाशित: नवम्बर 21, 2026
Betul Farmer Fraud : गन्ना कटाई के नाम पर 12 किसानों से 30 लाख की ठगी! एडवांस लेकर गायब UP के ठेकेदार। MP News मध्य प्रदेश के बैतूल में गन्ना कटाई के नाम पर किसानों से करीब 28 से 30 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। 12 से 14 किसानों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने गन्ना कटाई के लिए एडवांस रकम ली, लेकिन तय समय पर मजदूर लेकर नहीं पहुंचे। किसानों के मुताबिक, 16 तारीख तक ठेकेदार संपर्क में थे, जिसके बाद उनके मोबाइल फोन बंद हो गए। परेशान किसानों ने एसपी से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। #betul, #betulnews, #farmerfraud, #sugarcanefarmers, #sugarcane, #mpnews, #madhyapradesh, #farmersnews, #fraudcase, #contractorfraud, #farmersprotest, #policecomplaint, #breakingnews, #mpbreakingnews, #ndtvmpcg ndtv_news

संबंधित वीडियो