Ashoknagar Fire News : Mungawali में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, रहवासी इलाके में मचा हड़कंप । MP NEWS
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। माता मंदिर इलाके में लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। गोदाम में प्लास्टिक का भारी स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई। दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन संकरी गलियों और रास्ते में भीड़ के कारण राहत कार्य में परेशानी आई। स्थानीय लोग अपने घरों से पानी डालकर आग को घरों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश करते नजर आए। आग लगने के कारण और नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा सामने आना बाकी है।
#ashoknagar, #mungawali, #ashoknagarnews, #mungawalifire, #mpnews, #madhyapradesh, #fireincident, #godownfire, #scrapgodown, #firebrigade, #breakingnews, #mpbreakingnews, #plasticfire, #latestnews, #ndtvmpcg
ndtv_news