MP News: मूंग में इस्तेमाल होने वाली 'सफाया' दवा पर बैन, फिर भी दुकानों पर बिकने का दावा!। Breaking

  • 11:32
  • प्रकाशित: अक्टूबर 16, 2026
मध्य प्रदेश में मूंग की फसल में इस्तेमाल होने वाले पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride) पर प्रतिबंध को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान इसे ‘सफाया’ के नाम से जानते हैं। इस रसायन का इस्तेमाल कुछ किसान मूंग की फसल को जल्दी सुखाने और हार्वेस्टर से कटाई करने के लिए करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस रसायन का निर्धारित उपयोग खरपतवार नियंत्रण के लिए है। इसके गलत इस्तेमाल और खाद्य फसल में अवशेष पाए जाने की आशंकाओं को लेकर सवाल उठे हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि इसके विकल्प के बिना कटाई में देरी, मजदूरों की कमी और खेती की लागत बढ़ने जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। #mpnews #madhyapradesh #paraquatban #paraquat #pesticideban #moong #moongcrop #moongfarmers #moongproduction #agriculturenews #farmersnews #farming #indianfarmers kitnasahk12pmmpcg

संबंधित वीडियो