अंबिकापुर में गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, 'गरबा देवी मां की आराधना और मूर्ति पूजा का पर्व है'। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ऐसे आयोजनों से दूरी बनाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि, 'नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों की पहचान होने पर FIR की कार्रवाई होनी चाहिए'।
#rajeshagrawal #ambikapur #ambikapurnews #garba #garbanews #garbacontroversy #dandiya #dandiyanews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #cgnews
ndtv_news