PM Narendra Modi के 7 अक्तूबर 2026 को लोकसेवा में 25 साल पूरे होने के अवसर पर Delhi में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि इन 25 सालों के दौरान जन विश्वास और अनुभव बहुत मजबूत रहा और हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर मिला.
PM ने कहा कि देश के हर नागरिक का मुझ पर सबसे बड़ा हक है. ये 25 साल का जन विश्वास और अनुभव बहुत मजबूत है. उन्होंने कहा कि मैं आज भी खुद को एक विद्यार्थी ही मानता हूं और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं. पीएम ने कहा कि गीता ने हमें सिखाया है कर्मण्ये वाधिकारस्ते. इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं.
इस दौरान पीएम ने कहा कि इन 25 वर्षों का आकलन करना है तो इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इसका असली मूल्यांकन इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा.
पीएम ने कहा कि देश के सामने विकराल चुनौतियां मुंह बाए खड़ी थीं. भारत की इकॉनमी को लेकर दुनिया कहने लगी थी इट्स ए गॉन कंट्री. महंगाई आसमान छू रही थी, घोर निराशा में डूबे देश को फिर एक नए विश्वास की जरूरत थी, फिर मैंने वही काम किया जो मुझे आता था. कोटि-कोटि भारतीयों की जनशक्ति का अह्वान किया, उनके सामने फिर दोहराया वि विल डू इट. आज 12 वर्ष बाद तस्वीर एकदम बदल गई है. तब एक संकट आता था जो भारत की इकॉनमी हिल जाती थी, आज संकट आता है तो भारत के सामर्थ्य की चर्चा होती है. तब पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा होती थी, आज रिफॉर्म की चर्चा होती थी. तब इम्पोर्ट बढ़ाने के रास्ते खोजे जाते थे, आज एक्सपोर्ट के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. देखें पीएम मोदी ने और क्या क्या कहा...
#pmmodi #pmmodilive #ndtvmpcg #mpnews #madhyapradesh #chhatisgarhnews #latestnews #hindinews #crimenews #modi25years
Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News, Politics, Farmers, Job, bharti Exam, Crime, Naxal Updates, Accident & Protest - सब कुछ एक जगह। CM Mohan Yadav, Shivraj Singh, Vishnu Deo Sai और BJP-Congress से जुड़ा हर अपडेट ।
NDTV MP Chhattisgarh Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/xuei80DCu3Q?si=QUgi4y8qcBPxbLrN
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://mpcg.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvmpcg/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvmpchhattisgarh/
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTVMPCG