विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2023

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का वो रिकॉर्ड जिसे शायद ही तोड़ पाए कोई बल्लेबाज, कोहली हैं बहुत दूर

सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था. गावस्कर ने इस सीरीज के दौरान इतने रन बनाए थे कि कि एक रिकॉर्ड बन गया था.

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का वो रिकॉर्ड जिसे शायद ही तोड़ पाए कोई बल्लेबाज, कोहली हैं बहुत दूर
सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.

सुनील गावस्कर ने करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. लिटिल मास्टर ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं, लेकिन उनके नाम एक ऐसा भी रिकॉर्ड है, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. अपने करियर की पहली सीरीज के दौरान उन्होंने जो कारनामा कर दिखाया था, उसे आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू सीरीज के दौरान गावस्कर के बल्ले से रनों की बारिश हुई थी. गावस्कर ने अपनी डेब्यू सीरीज में 774 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी आए थे. गावस्कर ने इसके बाद भी अपने करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर रन बनाए. गावस्कर ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो शायद ही कभी टूट पाए.

दरअसल, सुनील गावस्कर टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सुनील गावस्कर ने अपने करियर के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 48 पारियों में 65.45 की औसत से 2749 रन बनाए. गावस्कर मौजूदा समय में भी टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं. गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक और 7 अर्द्धशतक भी लगाए हैं.

सुनील गावस्कर के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 23 मैचों की 38 पारियों में 63.80 की औसत से 1978 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 13 अर्द्धशतक आए हैं.जबकि वीवीएस लक्ष्मण लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. लक्ष्मण ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 मैचों की 36 पारियों में 57.16 की औसत और 4 शतक और 11 अर्द्धशतक के दम पर 1715 रन बनाए हैं. लक्ष्मण इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

बात करें अगर सचिन तेंदुलकर की तो मास्टर ब्लास्टर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों की 32 पारियों में 54.33 की औसत से 1630 रन बनाए हैं. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन शतक और 10 अर्द्धशतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में काफी पीछे हैं. विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 मैचों की 19 पारियों में 43.26 की औसत से 822 रन बनाए हैं. विराट के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्द्धशतक आए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close