सतना : रोजगार देकर लड़की से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो बना कर करता रहा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

बताया जाता है कि पीड़ित युवती का आठ महीने पहले अश्वनी जीवानी से परिचय हुआ था. युवती बेरोजगार थी, वह चाहती थी कि उसे कहीं काम मिले. जिससे वह अपने परिवार की कुछ सहायता कर पाए.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

दिल्ली के निर्भयाकांड जैसी घटना को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मां शारदा की नगर मैहर में अब एक युवती से दुराचार करने का केस दर्ज किया गया है. युवती को रोजगार देकर उसके साथ बलात्कार किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक संबंध बनाने को विवश किया गया. अब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि पीड़ित युवती का आठ महीने पहले अश्वनी जीवानी से परिचय हुआ था. युवती बेरोजगार थी, वह चाहती थी कि उसे कहीं काम मिले. जिससे वह अपने परिवार की कुछ सहायता कर पाए. अश्वनी जीवानी ने पहले तो उसे अपनी दुकान में सेल्स गर्ल के तौर पर काम दिया. इसके बाद धीरे-धीरे उसके नजदीक आने की कोशिश की. एक दिन उसे अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया.

Advertisement

आठ माह तक दुराचार सहती रही लड़की

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अश्वनी जीवानी उसे अपनी हवस का शिकार पिछले आठ माह से बना रहा था. कटरा बाजार मैहर स्थित रेडीमेड दुकान में काम करने वाली लड़की की मजबूरी का आरोपी बार-बार नाजायज फायदा उठाता रहा. हालांकि अब उसके खिलाफ पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. परिजनों की मदद से थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.

शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर की गई गिरफ्तारी

मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता लड़की और उसके परिजन अपनी आप बीती लेकर थाना पहुंचे थे. लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है.