विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2023

चुनावी मोड में कांग्रेस : छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का धुंआधार चुनावी दौरा, रायपुर में हाई लेवल मीटिंग

 I.N.D.I.A. गठबंधन बनने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस विभिन्न पार्टियों के साथ गठबंधन बनाए हुए हैं वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाने के लिए कमर कर चुकी है.

चुनावी मोड में कांग्रेस : छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का धुंआधार चुनावी दौरा, रायपुर में हाई लेवल मीटिंग

स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनावी मोड में प्रवेश करती नजर आ रही है. कुमारी शैलजा के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही चुनाव समिति की बैठक की जाएगी. इस बैठक के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ध्वजारोहण कर रहे कैबिनेट मंत्रियों को तुरंत रायपुर बुलाया गया है. इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मनेंद्रगढ़ से हेलीकॉप्टर लेकर मंत्री जयसिंह अग्रवाल को लेने पेंड्रा पहुंचे जहां से दोनों नेता रायपुर पहुंच कर मीटिंग में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये मीटिंग मंगलवार को ही होनी है.

 I.N.D.I.A. गठबंधन बनने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस विभिन्न पार्टियों के साथ गठबंधन बनाए हुए हैं वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड भारी बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाने के लिए कमर कर चुकी है.

इसी क्रम में प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के छत्तीसगढ़ पहुंचने के साथ आज रात 2:00 बजे चुनाव समिति की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी 90 विधानसभा में संभावित उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनाव लड़ने के लिए घोषणा पत्र एवं अन्य विषयों पर चुनाव समिति आप सभी मशवरा कर निर्णय ले सकती है.

इस बैठक में कांग्रेस संगठन की पदाधिकारियों के साथ कैबिनेट स्तर के मंत्री शामिल होंगे जिसके लिए पेंड्रा में ध्वजारोहण करने पहुंचे राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल को लेने मनेंद्रगढ़ से विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत हेलीकॉप्टर से पहुंचे उन्होंने कहा कि यहीं मीटिंग फैसला करेगी किसे टिकट मिलना है किसे नहीं उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इसी चुनाव समिति की बैठक में होना है जो आज रात 9:00 बजे कुमारी शैलजा के साथ संपन्न होगी. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी.

 मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बताया कि अचानक एआईसीसी एवं प्रदेश प्रभारी  कुमारी शैलजा द्वारा बुलाई गई मीटिंग चौंकाने वाली है आने वाले विधानसभा में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की भाग का फैसला आज की मीटिंग में होना है, छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा में जो कांग्रेसी किस चुनाव समिति बनी है किस से टिकट देना है कि से नहीं, अचानक कार्यक्रम तय हुआ है हम सभी अपना कार्यक्रम छोड़कर रायपुर जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com