विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

रील बनाते समय गई जान: दो दोस्त रेलवे ट्रैक पर रिकॉर्ड कर रहे थे वीडियो, डेमो ट्रेन ने मारी टक्कर

सिवनी जिले में एक युवक की रील बनाने की चक्कर में जान चली गई. वहीं, साथी की जान बच गई है. बता दें कि युवक रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था.

रील बनाते समय गई जान: दो दोस्त रेलवे ट्रैक पर रिकॉर्ड कर रहे थे वीडियो, डेमो ट्रेन ने मारी टक्कर

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भारी पड़ गया. इनमें एक युवक की मौत हो गई. दोनों युवक गुरुवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे घंसौर थाना क्षेत्र के सारसडोल के पास रेल की पटरी पर रील बना रहे थे और फोटो खींच रहे थे, तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया.

जानकारी के अनुसार, आकाश सिंह राठौर अपने दोस्त के साथ ट्रैक पर रील बना रहा था. इसी दौरान एक ट्रेन आ गई, जिसकी आवाज सुनकर दोनों पीछे हट गए. ट्रेन के निकल जाने के बाद उन्होंने फिर से रील बनाना और फोटो खींचना शुरू कर दिया. दोनों को लगा कि अब कोई भी ट्रेन नहीं आएगी.

एक युवक ने तो ट्रैक से हट गया

अब उसी समय अचानक पीछे से एक डेमो ट्रेन आ गई. दोनों युवको ने पटरियों से हटने का प्रयास किया, जिसमें साथी युवक तो बच गया, लेकिन आकाश ट्रेन से टकरा गया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी घंसौर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने क्या कहा

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश सिंह राठौर के रूप में हुई है. घटनास्थल से मृतक का आईडी कार्ड और मोबाइल बरामद किया गई है. पुलिस मार्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- मॉक ड्रिल के वक्त फटा हैंड ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी घायल; भोपाल की 25वीं बटालियन में बड़ा हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com