विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

ढाबे में हुआ था विवाद, हलवाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाई इंसाफ की गुहार

Crime News : मध्य प्रदेश के देवास जिले में बीते दिन एक ढाबे में विवाद हुआ था. आरोपियों ने ढाबे में काम कर रहे हलवाई पर जानलेवा हमला किया था. प्राणघातक हमले की वजह से युवक की इलाज के दौरान जान चली गई. परिजनों ने शव रखकर थानें में हंगामा किया. जानें विवाद की वजह ?

ढाबे में हुआ था विवाद, हलवाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाई इंसाफ की गुहार
थानें के बाहर एक समूह चित्र में खड़े हुए मृतक युवक के परिजन, मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए.

MP News In Hindi : एमपी के देवास जिले में एक ढाबे में बीते दिन विवाद का मामला सामने आया था, इस दौरान आरोपियों ने ढाबे में हलवाई का काम कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला किया था. युवक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई थी. घटना के बाद परिजनों का गुस्सा और भी बढ़ गया. मृतक का शव थाने में रखकर परिजनों ने खूब हंगामा किया. बीएनपी थाने पर एम्बुलेंस शव रखकर थाने का घेराव भी किया.परिजनों की मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कारवाई हो.

घर का सबसे बड़ा भाई था मृतक

बताया जा रहा, हलवाई का काम करने वाले संतोष केवट (माझी) का दरबार ढाबे पर काम के दौरान पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके साथ आरोपी मनोहर व साथियों द्वारा मारपीट की गई. मृतक को चाकू भी मारे गए थे. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल में युवक की बुधवार को मृत्यु हो गयी. युवक 5 भाइयों में सबसे बड़ा था, जो कि, हलवाई का काम करता था. परिजन का आरोप है कि, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- 'भारतीयता की होती है विशेष अनुभूति', टोक्यो में भारतीयों को सीएम यादव ने किया संबोधित

जानें इस मामले में क्या बोले- बीएनपी थाना TI

इधर बीएनपी थाना टीआई अमित सोलंकी ने कहा कि, 4 जनवरी को मामला संज्ञान में आया था, जिसमें दरबार ढाबे पर मृतक से मारपीट व चाकूबाजी हुई थी. जिसमें अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था. अभी सूचना मिली है कि, मृतक की इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रकरण में आरोपी मनोहर के खिलाफ 302 की धारा में इजाफा किया गया. मृतक का पोस्टमार्टम कर आगामी कारवाई कर शव परिजनों को सौंपा है.

ये भी पढ़ें- Kumbh Mela Tragedy: सीएम यादव ने किया मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान, दो हेल्पलाइन नंबर जारी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com