पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पत‍ि का मर्डर, 3 वर्षीय बेटी की गवाही व व्हाट्सएप से खुला राज

MP News: भिंड में नीलेश जाटव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP News:  मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र में हुए नीलेश जाटव हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी विमल और उसके प्रेमी विशाल जाटव को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है.

यह वारदात 8 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे रिदौली-खरिका रोड पर रमटा गांव के पास हुई. नीलेश अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान पत्नी रूबी ने सुनियोजित तरीके से अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया.

Advertisement

जैसे ही नीलेश पर्स उठाने के लिए रुका, पहले से घात लगाए बैठे विशाल जाटव और उसका साथी मौके पर पहुंचे और विशाल ने 12 बोर के देशी कट्टे से पीछे से गोली मार दी.

मासूम बेटी के सामने तोड़ा दम

गोली लगते ही नीलेश सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पूरी घटना उसकी तीन साल की बेटी के सामने हुई. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी घटना के दौरान लगातार व्हाट्सएप के जरिए अपने प्रेमी को लोकेशन भेज रही थी.
शुरुआत में मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और संदिग्ध बयानों ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया. 

Wife and Lover Arrested for Plotting Husband Nilesh Jatav's Murder in Madhya Pradesh

रोने का नाटक कर गुमराह करती रही पत्नी

वारदात के बाद रूबी विमल ने खुद को बचाने के लिए मौके पर रोने-बिलखने का नाटक किया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया, जिससे शक गहराया.

ऐसे टूटी साजिश की कड़ी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के जरिए दोनों आरोपियों को तोड़ दिया, जिसके बाद पूरी साजिश सामने आ गई. आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर की बाइक, 12 बोर का कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी डॉ. असित यादव ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क, अगले 5 दिन में 3‑5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ इंतजार, आष्टा से लाड़ली बहना की 35वीं किस्त; सीहोर से CM मोहन देंगे ये सौगातें

यह भी पढ़ें : 'MP की माटी में कुछ तो खास बात है' उन्नत कृषि महोत्सव में बोले राजनाथ; किसानों को लेकर मोहन-शिवराज ने ये कहा

Advertisement

यह भी पढ़ें : भोपाल का बदनाम ऐशबाग 90 डिग्री ओवरब्रिज; 10 महीने की खींचतान खत्म, रि‑डिजाइन के बाद जल्द खुलेगा जनता के लिए

Topics mentioned in this article