मध्यप्रदेश के उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज का विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. रेप के आरोपों के बाद जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उन्हें लाठी मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं अब प्रेगनेंसी चैट, शादी का प्रमाणपत्र और फोटो-वीडियो समेत अन्य स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसमें महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज घिरते नजर आ रहे हैं. दोनों पक्षों की शिकायत करने पर महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, सदावल मार्ग स्थित दादू आश्रम से जुड़े महामंडलेश्वर ज्ञानदास के खिलाफ दो दिन पहले एक महिला ने महाकाल थाने में शिकायत की थी. महिला ने खुद को ज्ञानदास की शिष्या बताते हुए दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. महिला द्वारा गृह मंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को दिए आवेदन के अनुसार, उसकी मुलाकात करीब डेढ़ वर्ष पहले दत्त अखाड़ा आश्रम में ज्ञानदास से हुई थी.
ujjain mahamandaleshwar gyandas maharaj rape allegations viral chat.
अब फोटो, वीडियो और कथित शादी का प्रमाणपत्र वायरल
अब इस मामले के बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए हैं, जिनमें एक महिला की मांग में ज्ञानदास को सिंदूर भरते हुए देखा जा रहा है. एक कथित शादी का प्रमाणपत्र भी वायरल है, जिसमें शादी की तारीख 11 अक्टूबर 2021 और प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख 20 अक्टूबर 2021 बताई गई है. प्रमाणपत्र में ज्ञानदास की उम्र 42 वर्ष और महिला की उम्र 27 वर्ष दर्ज है.
इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और एक युवती आश्रम के अंदर महामंडलेश्वर ज्ञानदास की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार महीने पुराना है. हालांकि, एनडीटीवी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
ujjain mahamandaleshwar gyandas maharaj viral marriage certificate
वायरल हो रही चैट में क्या?
ujjain mahamandaleshwar gyandas maharaj viral marriage photo
महामंडलेश्वर ज्ञानदास ने क्या कहा?
इस मामले में महामंडलेश्वर ज्ञानदास का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से झूठे दस्तावेज और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कथित शादी के प्रमाणपत्र को लेकर पहले ही न्यायालय में शिकायत की जा चुकी है और न्यायालय ने उसे फर्जी माना था. वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा- डंडा लेकर आश्रम पहुंची महिला को रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने ही भेजा था. उसी पक्ष ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया है.
'संत मेरी सास बन रहे...' साध्वी हर्षा रिछारिया का तीखा हमला, आखिर किस बात पर तिलमिलाई हैं हर्षानंद
महाकाल थाना पुलिस क्या कर रही?
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं. महिला ने दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं, जबकि ज्ञानदास ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है. पुलिस वायरल फोटो, वीडियो, चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.