विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

पचमढ़ी में आम को देखते ही सीएम ने रोक दिया अपना काफिला, लाडली बहनों से पूछा ये सवाल

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव का एक बार फिर से बेहद सरल रूप दिखा. दरअसल, सीएम पचमढ़ी से लौट रहे थे.रास्ते में सड़क किनारे आम बेच रही लाडली बहनों के देख सीएम ने अपना काफिला रोक दिया. उनसे संवाद किया. इस बीच आम भी खरीदें.

पचमढ़ी में आम को देखते ही सीएम ने रोक दिया अपना काफिला, लाडली बहनों से पूछा ये सवाल

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरलता अक्सर सामने आ ही जाती है. कभी चाय की टपरी में तो कभी सड़क किनारे खुली दुकान पर दिख ही जाते हैं. एक ऐसी ही तस्वीर एक बार फिर से सामने आई है.  दरअसल, रविवार को सीएम अपने काफिले के साथ पचमढ़ी से लौट रहे थे. सीएम

पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया. मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया. पूछा - रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रुपए के आम बिक ही जाते हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी बसंती की बेटी को देखकर पूछा - क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है. मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया. मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया.

बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं- सीएम 

हालांकि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने X पर आम खरीदने के पलों का वीडियो साझा किया है.साथ ही सीएम लिखते हैं-बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं.. बच्चे स्कूल जा रहे हैं.. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए. 

ये भी पढ़ें- सोनम की तरह एक और नई-नवेली दुल्हन ने ली अपने पति की जान, बस एक महीने पहले हुई थी शादी

ये भी पढ़ें- अगले 24 घंटे में मालवा क्षेत्र समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, एमपी के कई जिलों के लिए बारिश का Red Alert जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com