Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था पैसेंजर, चली जाती जान, लेकिन फरिश्ता बन गया RPF जवान

Running Train Boarding: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फ्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ एसआई दौड़कर ट्रेन के साथ घिसट रहे वृद्ध पैसेंजर को बचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देता है. पैसेंजर ट्रेन की बोगी का हैंडल सही तरीके से नहीं पकड़ सका और फिसल कर नीचे गिर पड़ा, लेकिन वहां तैनात आरपीएफ जवान की दिलेरी से उसकी जान बच गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PASSENGER FALL AT PLATFORM WHILE BOARDING ON RUNNING TRAIN

RPF Saved Passenger: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार को एक यात्री का चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से नीचे प्लेटफार्म पर गिर गया. पैसेंजर वृद्ध था और ट्रेन के नीचे भी जा सकता था, जिससे उसकी मौत भी हो सकती है, लेकिन फ्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के एसआई की समझदारी से उसकी जान बच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फ्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ एसआई दौड़कर ट्रेन के साथ घिसट रहे वृद्ध पैसेंजर को बचाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देता है. पैसेंजर ट्रेन की बोगी का हैंडल सही तरीके से नहीं पकड़ सका और फिसल कर नीचे गिर पड़ा, लेकिन वहां तैनात आरपीएफ जवान की दिलेरी से उसकी जान बच गई.

ये भी पढ़ें-MP Board Exam: लड़की बनकर बोर्ड एग्जाम में पहुंचा लड़का, जवाब सुन स्टाफ रह गया हक्का-बक्का

पैसेंजर की जान बचाने के लिए फरिश्ता बनकर पहुंचे आरपीएफ एसआई

आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि जाहिद नामक वृद्ध अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. पीड़ित छाया पूरी स्टेशन से वाराणसी जा रहा था और उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नाश्ता लेने के लिए उतरा था, लेकिन इसी दौरान गाड़ी चलने लगी तो सामान लेकर चलती गाड़ी में पैसेंजर ने चढ़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के बजाय वह नीचे गिर गया. 

ट्रेन के साथ घिसट रहे पैसेंजर को आरपीएफ जवान ने पकड़कर खींचा

रिपोर्ट के मुताबिक पैसेंजर चलती ट्रेन की बोगी का हैंडल पकड़कर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसका पैर स्लिप हो गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया और देखते ही देखते पैसेंजर ट्रैन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह गिरने जा रहा था कि वहा मौजूद उपनिरीक्षक योगेंद्र पटेल द्वारा आवाज लगाने पर CT शिवराम मीणा ने पैसेंजर को पकड़कर खींचा ओर ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया.

ये भी पढ़ें-बिना टिकट यात्रियों से पश्चिम मध्य रेलवे ने वसूले 36 करोड़ रु. जुर्माना, सिर्फ फरवरी में पकड़ाए 49,674 पैसेंजर

Advertisement

पैसेंजर जाहिद ने जान बचाने के लिए RPF स्टाफ का धन्यवाद किया

आरपीएफ एसआई नरेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ करने पर पीड़ित ने अपना नाम जाहिद बताया. एसआई के मुताबिक पैसेंजर जाहिद के हाथ में हल्की चोट आई है. हालांकि जान बची तो लाखों पाए वाली कहावत को चरित्रार्थ करते हुए पैसेंजर जाहिद ने खुद स्वस्थ बताते हुए RPF का धन्यवाद किया और फिर दूसरी ट्रेन में सवार हो गया. पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक

Advertisement