'फरमान से शादी के बाद भी रहूंगी मोनालिसा भोंसले, कोई लव जिहाद नहीं': वायरल गर्ल ने किया साफ

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मंगेतर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शादी का खुलासा किया. जानें पहली मुलाकात से लेकर ट्रोलर्स को दिए जवाब तक की पूरी दिलचस्प कहानी जो खुद मोनलिसा और उनके पति ने पत्रकारों को बताई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Monalisa Viral Girl Marriage: महाकुंभ 2025 की बेहद चर्चित चेहरा रहीं मोनालिसा ने आखिरकार अपनी 'मिस्ट्री' से पर्दा उठा दिया है. सोशल मीडिया पर लाखों दिलों की धड़कन बनीं इस 'वायरल गर्ल' ने अपने पति मुस्लिम एक्टर फरमान के साथ मीडिया के सामने आकर न केवल अपनी शादी का एलान किया, बल्कि उन अनसुलझे सवालों के जवाब भी दिए जो पिछले कई हफ्तों से इंटरनेट पर तैर रहे थे. मोनालिसा ने साफ़ किया कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है. उन्होंने उन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें इस रिश्ते को 'लव जिहाद' का रंग देने की कोशिश की जा रही थी.

'बुबा के लड़के से नहीं करना चाहती थी शादी'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने अपनी निजी जिंदगी के उन पहलुओं को भी साझा किया जिनकी वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी उनकी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे. वायरल गर्ल ने बड़ी बेबाकी से कहा, "जिससे पापा शादी करना चाहते थे वो तो मेरा भाई हुआ, मैं उससे शादी कैसे कर सकती थी." उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनका वर्तमान पति फरमान शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मैंने खुद पहल की और उन्हें शादी के लिए मनाया. मोनालिसा के मुताबिक ये पहली नजर का प्यार है जो कुंभ मेले के दौरान से ही जारी है. मोनालिसा ने ये भी बताया कि शादी के बाद भी वे मोनालिसा भोसले ही रहेंगी.

पति का बड़ा बयान: 'प्यार करने वाले ऐसा नहीं करते'

मोनालिसा के पति फरमान ने मीडिया के कैमरों के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि इस रिश्ते में धर्म या जबरदस्ती जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, "कोई लव जिहाद नहीं है, जो लोग सच्चा प्यार करते हैं वे ऐसी बातें नहीं करते. मैंने मोनालिसा से हिंदू रीति-रिवाज से ही शादी की है और मैं उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान करता हूं." उन्होंने आगे बेहद भावुक होकर कहा कि मोनालिसा जैसा कहेगी, वे वैसे ही रहेंगे. उसकी पसंद-नापसंद का हमेशा ख्याल रखूंगा. फरमान ने कहा- शादी के ये मतलब कतई नहीं है कि मैं हिंदू बन जाऊं या मोनालिसा मुस्लिम बन जाए. दोनों अपने-अपने धर्म का पालन करते हुए भी रह सकते हैं. 

Advertisement

 हिंदू रीति-रिवाज और भविष्य की सुरक्षा

दोनों ने जोर देकर कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है ताकि किसी भी तरह के धार्मिक विवाद की गुंजाइश न रहे. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही नफरत और गलत जानकारियों से उनकी जान को खतरा हो सकता है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि उनकी शादी आपसी सहमति और प्रेम पर आधारित है.

फैंस के लिए खास संदेश

मोनालिसा ने भावुक होते हुए कहा कि वायरल होने से मिली शोहरत ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, लेकिन असली खुशी उन्हें अब मिली है. उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे जिस तरह अब तक उन्हें प्यार देते आए हैं, वैसे ही उनके इस नए सफर के लिए भी दुआएं दें. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पति की सादगी और मोनालिसा के प्रति उनके सम्मान की काफी तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें: Aishwarya Ojha Exclusive: 'रेप सीन करना बहुत मुश्किल', 'केरल स्टोरी 2' एक्ट्रेस ने बयां किया पीड़ितों का दर्द

Advertisement