Aishwarya Ojha With NDTV: फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म बीते शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. फिल्म की रिलीजिंग को बैन कर दिया गया था. हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) ने NDTV से बात की और किरदार को लेकर काफी कुछ कहा.
'मेरा किरदार चैलेंजिंग था'
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा किरदार काफी ज्यादा चैलेंजिंग था. मेरा उज्जैन में जन्म हुआ और मैं इंदौर में बड़ी हुई हूं. भोपाल में आती-जाती रहती हूं. क्योंकि मेरे काफी रिश्तेदार हैं. फिल्म में नेहा का जो किरदार है वह भी मध्य प्रदेश का दिखाया गया है. मैं शुरू से ही किरदार से काफी कनेक्ट हो गई थी. क्योंकि मेरे लिए यह मध्य प्रदेश की कहानी थी. यह काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि किरदार काफी इमोशनल था. यह फिल्म सही घटनाओं पर आधारित है. जो भी आपने फिल्म में देखा, वो घटना किसी न किसी के साथ हुई है. मुझे लगता है कि मैं उन पीड़ितों की कहानी अपने आर्ट के माध्यम से कह सकता हूं तो इससे अच्छा क्या होगा.
रेप सीन पर क्या कहा?
फिल्म में दिखाए गए रेप सीन के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि यह किरदार काफी चैलेंजिंग था. हमारे फिल्म के डायरेक्टर अगर साथ नहीं होते तो मैं यह सीन कभी शूट नहीं कर पाती. वह सेट पर काफी सपोर्टिव थे. उन्होंने इस सीन को बहुत ही अच्छे तरीके से शूट करवाया. इमोशनल तौर पर यह सीन शूट करते हुए मेरे लिए काफी मुश्किल था. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब यह किरदार मेरे पास आया तो मुझे लगा कि इस तरीके के केस काफी लोगों के साथ हुए, मुझे तो सिर्फ एक्टिंग करना है. मेरे लिए करना इतना मुश्किल नहीं है, जितना लोगों के लिए है जो इस किरदार को देख रहे हैं. क्योंकि वह देखने में काफी असरदार लग रहा है.
यह भी पढ़ें : सलमान खान ने की कबीर बेदी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?