रेत से भरे डंपर ने युवती को मारी टक्कर, कूदकर भागा चालक, फिर खंभे को तोड़कर घर में घुसा

Vidisha Road Accident: युवती को टक्कर मारने के बाद डंपर चालक और क्लीनर चलते वाहन से ही कूदकर मौके से फरार हो गए. बिना चालक का डंपर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ता रहा और पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा. इसके बाद बिजली के एक खंभे को तोड़ते हुए पास के मकान में घुस गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हादसे के बाद घर में घुसा डंपर.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अहमदपुर चौराहे पर रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी. इसके बाद डंपर एक घर में घुस गया. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक और क्लीनर चलते वाहन से ही कूदकर मौके से फरार हो गए. बिना चालक का डंपर अनियंत्रित होकर आगे बढ़ता रहा और पीछे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा. इसके बाद भी डंपर नहीं रुका और बिजली के एक खंभे को तोड़ते हुए पास के मकान में घुस गया. 

इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बाइक, मकान का शटर और घर के बाहर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बिजली का खंभा टूटने से आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई घंटों तक इलाके में अंधेरा और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही.

Holi 2026: ‘मॉडर्न' होलिका का होगा दहन, मोबाइल पर बात कर रही, हाथ में छाता भी 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

हादसे  की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी चालक और क्लीनर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. 

Advertisement

होली पर करें बाबा महाकाल के दर्शन, आबकारी घोटाले में IAS अनिल समेत तीन को जमानत, मौसम करेगा परेशान; बड़ी खबरें