Gwalior Viral Video: ग्वालियर के डबरा रेस्ट हाउस में एक महिला द्वारा पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर रामस्वरूप कुशवाहा को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महिला ने डबरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई. महिला ने पुलिस को बताया कि रामस्वरूप उसके पति को बार-बार भड़काते थे, जिससे उनके घर में विवाद होता था. इसी कारण वह रेस्ट हाउस में उसे समझाने गई, लेकिन वहां सब इंजीनियर ने गाली-गलौच शुरू कर दी, जिससे परेशान होकर महिला ने उसकी चप्पलों से पिटाई की.
ग्वालियर में महिला ने सब इंजीनियर को छेड़खानी करने पर चप्पलों से पीटा
December 11, 2024
पूरी खबर : https://t.co/caV99NdDkZ#Gwalior | #MPNews pic.twitter.com/EHZ16dC9pJपुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने महिला की शिकायत पर सब इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने भी सब इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई कर दी है. ग्वालियर के चीफ इंजीनियर एसएल सूर्यवंशी ने रामस्वरूप कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभागीय आदेश में लिखा गया कि वायरल वीडियो के आधार पर रामस्वरूप को दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़ें- Indian Railway: तत्काल टिकट बुकिंग का समय बदला, जानें- क्या है नया शेड्यूल
विवादों से है पुराना नाता
बताया गया कि रामस्वरूप कुशवाहा पहले भी विवादों में रह चुके हैं और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. कुछ मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं, इसके बावजूद उन्हें प्रभारी सब इंजीनियर के पद पर बनाए रखा गया था. घटना के बाद डबरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है. इस घटना ने सरकारी विभागों में अनुशासनहीनता और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें- MP News: फिर से चर्चाओं में आए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, कलेक्टर के खिलाफ की ऐसी टिप्पणी