UPSC Topper 2025: कपड़ा व्यापारी के बेटे प्रक्षाल जैन की UPSC में 'धार'दार 8वीं रैंक; जानिए कैसे मिली सफलता?

UPSC Topper 2025 Prachal Jain: धार जिले के बाग कस्बे के प्रक्षाल जैन ने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की. IIT कानपुर से पढ़ाई करने वाले प्रक्षाल की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UPSC Topper 2025: कपड़ा व्यापारी के बेटे प्रक्षाल जैन की UPSC में 'धार'दार 8वीं रैंक; जानिए कैसे मिली सफलता?

UPSC Topper 2025 Prachal Jain AIR 8 Success Story: मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग के लिए गर्व का बड़ा पल सामने आया है. यहां के निवासी प्रक्षाल जैन (Prachal Jain UPSC Topper) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) में अखिल भारतीय रैंक 8 (AIR 8) हासिल की है. नतीजे घोषित होते ही जैन परिवार के घर बधाइयों की कतार लग गई और पूरे कस्बे में खुशी का माहौल छा गया.

UPSC Topper 2025: प्रक्षाल जैन ने बढ़ाया धार का मान

साधारण परिवार से निकला असाधारण प्रतिभा का युवा

प्रक्षाल जैन एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता नीलेश जैन बाग में कपड़े का व्यापार करते हैं, जबकि माता दीप्ति जैन गृहिणी हैं. प्रक्षाल की सफलता ने पूरे परिवार के साथ‑साथ पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है. नतीजे आते ही रिश्तेदारों, परिचितों और नगरवासियों ने घर पहुँचकर परिवार को बधाई दी. बाग कस्बे में इससे पहले किसी भी छात्र ने UPSC में इतना बड़ा स्थान नहीं पाया था.

UPSC Topper 2025: प्रक्षाल जैन ने IIT से की पढ़ाई

बचपन से ही मेधावी, IIT कानपुर से की उच्च शिक्षा

बताया जा रहा है कि प्रक्षाल शुरू से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहे. प्रारंभिक शिक्षा बाग में ही पूरी की. आगे की पढ़ाई इंदौर में जारी रखी. ग्रेजुएशन IIT कानपुर से फाइनेंस में किया. IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा में टॉप‑10 में जगह बनाई.

“कलेक्टर बनने का सपना बचपन से था” : मां दीप्ति जैन

प्रक्षाल की मां दीप्ति जैन ने बताया कि बेटा बचपन से ही बड़े सपने देखता था. उन्होंने कहा  “जब मेरी छोटी बेटी का जन्म हुआ था, उस समय प्रक्षाल ने पहली बार बड़वानी कलेक्टर कार्यालय देखा था. तभी उसने कहा था कि एक दिन मैं भी कलेक्टर बनूंगा.” उन्होंने बताया कि प्रक्षाल ने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और कठोर परिश्रम से कभी समझौता नहीं किया. परिवार और बुआ का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला.

Advertisement

बहन क्रिया जैन भी भाई की सफलता से भावुक

प्रक्षाल की बहन क्रिया जैन ने कहा कि उन्हें हमेशा विश्वास था कि उनका भाई एक दिन बड़ी उपलब्धि अवश्य हासिल करेगा. उन्होंने यह सफलता “हम सबका गर्व और प्रेरणा” बताया.

बाग कस्बे के युवाओं में नई प्रेरणा

प्रक्षाल जैन की उपलब्धि से पूरे बाग कस्बे के युवाओं में नई ऊर्जा देखी जा रही है. स्थानीय लोग इसे मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बता रहे हैं. यह सफलता सिर्फ जैन परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे धार जिले के लिए गौरव का बड़ा क्षण है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : UPSC 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर टॉप 5 में; IRS से अब IAS, जानिए टॉपर की सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2025 Result: कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री? सक्सेस स्टोरी; MBBS के बाद चुनी सिविल सेवा की राह

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ धान खरीदी घोटाला! सूखे धान को भिगोने का वीडियो वायरल; खरीदी केंद्रों पर उठे सवाल, मचा सियासी बवाल