Union Budegt 2026: रविवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा बजट पेश किया गया, लेकिन केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट दर्ज की गई. हालांकि थोड़ी देर बाद मार्केट फिर संभल गया. हालांकि बजट भाषण के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव जरूर देखे गए हैं.
सेंसेक्स में 1176 अंक की गिरावट और 418 टूट गई निफ्टी
रिपोर्ट के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के बजट भाषण पूरा होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाजार संभल गया. खबर लिखे जाने के तब सेंसेक्स में 1176 अंक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी 418 टूट गई. इससे पहले, सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई थी.
स्टॉक मार्केट में लगातार तीन दिनों की बढ़त पर ब्रेक लगा था
गौरतलब है बजट से पहले उम्मीद थी कि डिफेंस और इंफ्रा से जुड़े शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं, क्योंकि पिछले सत्र में मार्केट में लगातार तीन दिनों की बढ़त पर ब्रेक लगा था. निफ्टी 98.25 अंक या 0.39% गिरकर 25,320.65 पर और सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36% गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ था.
सोने-चांदी में आई गिरावट से मेटल शेयर भी हो गए धड़ाम
एक ओऱ जहां बजट भाषण के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. वहीं. सोने-चांदी में भी गिरावट से मेटल शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.. हिंदुस्तान जिंक, वेदांता और मुथूट फाइनेंस के शेयर 20 फीसदी तक टूट गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को नौंवा बजट संसद में पेश किया.