Priyanshi Prajapati Returns Home: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अल्बानिया में फंसी मध्य प्रदेश की महिला पहलवान प्रियंशी प्रजापति गुरुवार दोपहर सुरक्षित भारत लौट आई हैं. इंटरनेशनल लेवल के महिला रेसलर प्रियंशी के सुरक्षित घर लौटने पर पिता मुकेश प्रजापति ने खुशी जताई है. प्रियंशी के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर बात की और आभार जताया.
ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
सीएम मोहन ने चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर प्रियंशी को दी बधाई
रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंशी के पिता मुकेश प्रजापति ने बताया कि, प्रियंशी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भारत लौट आई. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सीएम मोहन ने चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर प्रियंशी को बधाई दी. यही नहीं, सीएम मोहन उज्जैन की होनहार पहलवान प्रियंशी के भारत लौटने पर परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी की.
अल्बानिया में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपिनशिप में रजत पदक जीता
प्रियंशी ने अल्बानिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
गौरतलब है प्रियंशी प्रजापित के सुरक्षित घर लौटने पर पिता मुकेश प्रजापति ने बेटी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री मोहन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रियंशी ने 24 से 28 फरवरी के बीच अल्बानिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 26 फरवरी को रजत पदक हासिल किया.
ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
पिता मुकेश शर्मा ने बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए CM का जताया आभार
प्रियंशी के पिता मुकेश प्रजापति ने कहा कि उन्हें अचानक मुख्यमंत्री का फोन आया और उन्होंने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि विदेश में मौजूद अन्य भारतीय पहलवान भी सुरक्षित अपने देश लौट सके. इसके लिए सीएम का आभारी हूं. प्रियंशी ने कहा, सीएम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उनकी चिंता की और लगातार संपर्क में रहे.
पिता मुकेश प्रजापति ने सीएम का जताया आभार
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान है प्रियंशी प्रजापति, अल्बानिया रजत पदक लेकर लौटी
उल्लेखनीय है इंटरनेशल लेवल की महिला पहलवान प्रियंशी प्रजापति मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. प्रियंशी एशियन चैंपियनशिप में वियतनाम में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. वहीं, हाल ही में विश्व रैंकिंग सीरीज में भी उन्होंने दो ओलंपियन पहलवानों को हराकर रजत पदक जीता है.