Ujjain: बालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागे तीन बच्चे, मचा हड़कंप, तलाश जारी

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित शासकीय बालगृह से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है. मंगलवार शाम यहां से तीन बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भाग गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ujjain News Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) स्थित शासकीय बालगृह से मंगलवार की शाम तीन बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भाग गए. यह मामला नागझिरी क्षेत्र स्थित लालपुर बालगृह का है. सूचना मिलते ही बालगृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला.

बालगृह में बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागे तीन बच्चे

बताया जा रहा है फरार बच्चों में दो उज्जैन के निवासी जो पिछले छह माह से यहां थे. वहीं एक बच्चा शाजापुर का है, जो महज एक सप्ताह पहले ही बालगृह में लाया गया था. सूचना पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शहरभर में सर्चिंग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी ली गई, लेकिन रात तक तीनों का पता नहीं चल सका.

Advertisement

पहले भी बालगृह से भागे थे बच्चे

बता दे कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 20 जनवरी 2026 को इसी बालगृह से दो नाबालिग बच्चे बाथरूम की ग्रिल और वेंटिलेशन तोड़कर फरार हो गए थे. वहीं नवंबर 2023 में भी तीन बच्चे कमरे की ग्रिल तोड़कर भाग चुके हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

ये भी पढ़ें: चोरी की FIR पर बवाल: नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने गृह सचिव को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला?

Topics mentioned in this article