सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में विवादित प्रश्न: पेपर सेटर ब्लैकलिस्ट, अल्लाह वाले सवाल के बदले छात्रों को मिलेगा बोनस अंक

Samrat Vikramaditya University Question Paper Controversy: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने प्रश्न पत्र विवाद बढ़ने पर जांच कमेटी बनाई. इश कमेटी में डॉ. अंजना पांडेय, प्रो. जगदीश शर्मा और प्रो. शशि जोशी को शामिल किया गया. जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Samrat Vikramaditya University Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में पूछे गए अल्लाह के सिवा दूसरा कोई... सवाल पर बवाल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लिया है और पेपर सेटर को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. साथ ही उक्त प्रश्न के एवज में परीक्षार्थियों को एक अंक बोनस देने का निर्णय लिया गया है.

इस  प्रश्न पर खड़ा हुआ विवाद

दरअसल, मध्य प्रदेश के उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित बीकॉम और बीसीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का एक प्रश्न पर विवाद खड़ा हो गया था. फाउंडेशन कोर्स के पेपर में सवाल पूछा गया था- अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है. इसके साथ चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें पहला ऑप्शन सोमेश्वर था. दूसरा- खुदा, तीसरा- शक्तिवान और चौथा विकल्प दंड देने वाला था. इस प्रश्न को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई थी और  पेपरसेटर पर कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी बनाई

विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय ने जांच कमेटी बनाई और बुधवार को अहम बैठक हुई. इस बैठक में डॉ. अंजना पांडेय, प्रो. जगदीश शर्मा और प्रो. शशि जोशी ने पूरे मामले की जांच की. इसमें खुलासा हुआ विवादित सवाल सिलेबस का हिस्सा नहीं था. पेपरसेटर ने अपने स्तर पर जोड़ कर नियमों का उल्लंघन किया है.

छात्रों को इस प्रश्न के बदले मिलेंगे एक अंक

कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय शैक्षणिक गरिमा और सामाजिक सद्भाव के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि दोषी पेपरसेटर को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए शोकॉज नोटिस जारी कर दिया गया है, जिससे भविष्य में सभी कार्यों से प्रतिबंध किया जा सके. वहीं विवादित सवाल को पूरी तरह हटाकर सभी छात्रों को उस प्रश्न के बदले 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों के परिणामों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.

ये भी पढ़ें: Success Story: गाड़ी के बजाय साइकिल से पहुंचते हैं ऑफिस, सादगी है इनकी पहचान... जानिए सागर के SP दिनेश कौशल की कहानी

Topics mentioned in this article