महिदपुर हत्याकांड: शादी की रंजिश में साढ़ू ने रची साजिश, फिर शराब पिलाकर मौत के घाट उतारा; दो आरोपी गिरफ्तार

Mahidpur Murder Case: 17 अप्रैल को बालाराम उर्फ बालेश्वर की लहूलुहान हालत में लाश मिला था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Ujjain News Hindi: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर में दो दिन पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस की जांच में युवक के हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका अपना साढ़ू ही निकला. शादी में हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की. दरअसल, शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर महिदपुर स्थित पीली खाई जंगल में 17 अप्रैल को बालाराम उर्फ बालेश्वर की लहूलुहान हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया था.

मामूली विवाद में मार डाला 

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर की. पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल की तो मृतक बालेश्वर का साढ़ू बद्रीलाल संदेह के घेरे में आ गया. पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो कबूला कि उसने दोस्त गजानंद के साथ मिलकर हत्या की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

ऐसे रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, साढ़ू बद्रीलाल ने कबूला कि 14 अप्रैल को उसके यहां हुई शादी में बालेश्वर से मामूली विवाद हो गया था. इस पर उसकी हत्या की योजना बना दी. इसके चलते बालेश्वर को भरोसे में लेकर शराब पिलाई और नशे की हालत में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और साक्ष्य  जुटा सकें. इस कार्रवाई में IPS काजल सिंह, एसआई एन.एस. कनेश, अन्नपूर्णा कठेरिया और राघवी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: NDTV की खबर का असर: DEO समेत कई अधिकारी पर FIR, सिंगरौली शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले पर लोकायुक्त सख्त

Topics mentioned in this article