Twisha Sharma WhatsApp Chat: "पेट में किसका बच्चा है", ट्विशा शर्मा ने आख‍िरी चैट में क‍िसे बताया पति का सच?

Twisha Sharma WhatsApp Chat: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. अब इस मामले में ट्विशा के वे व्हाट्सएप मैसेज सामने आए हैं, जो उन्होंने अपनी मौत से ठीक 5 दिन पहले, यानी 7 मई को अपनी मां को भेजे थे. इन चैट्स में ट्विशा ने अपनी ससुराल वालों को 'घटिया' बताते हुए अपने पति पर चरित्र हनन के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ट्विशा शर्मा केस भोपाल: "ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे..." आखिरी व्हाट्सएप चैट आई सामने.


Twisha Sharma WhatsApp Chat: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. ट्विशा शर्मा द्वारा  अपनी मां और पिता को किए गए आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आए हैं, जो उनकी मौत से महज पांच दिन पहले के हैं. इन संदेशों ने ट्विशा की ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की खौफनाक दास्तान बयां कर दी है.

"मुझे यहां से ले जाओ, ये जीने नहीं देंगे"

सामने आए व्हाट्सएप चैट के मुताबिक, 31 वर्षीय ट्विशा ने अपनी मां को संदेश भेजकर रोते हुए गुहार लगाई थी. ट्विशा ने लिखा: "बहुत परेशान हूं, यह लोग बहुत घटिया हैं. शक करते हैं. समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में."

Advertisement

इसके साथ ही ट्विशा ने अपनी मां से खुद को उस घर से निकालने की भी भीख मांगी थी. उन्होंने लिखा था, "मुझे आकर यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे." केवल इतना ही नहीं, व्हाट्सएप रिकॉर्ड्स में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा द्वारा कई बार बेटी के खाते में कैश (पैसे) ट्रांसफर किए जाने के भी पुख्ता सबूत मिले हैं, जो लगातार हो रही पैसों की मांग की ओर इशारा करते हैं.  

ये भी पढ़ें- भोपाल में ट्विशा शर्मा के साथ आख‍िरी रात को क्‍या हुआ? मैट्रिमोनियल साइट से र‍िटायर्ड जज के वकील बेटे से की शादी

ट्विशा शर्मा व्हाट्सएप चैट PDF

शरीर पर चोट के निशान, रसूख के कारण जांच प्रभावित होने का डर

नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ट्विशा का गर्भपात हो गया था और 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित उनके घर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत भले ही फांसी से हुई हो, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं. ट्विशा के मायके पक्ष का आरोप है कि सास के रिटायर्ड जज और पति के वकील होने के कारण उनके रसूख के चलते स्थानीय पुलिस जांच को प्रभावित कर सकती है. यही वजह है कि आरोपियों ने पहले ही कोर्ट से अग्रिम जमानत ले रखी है. 

सीएम हाउस पर प्रदर्शन, परिवार की दो बड़ी मांगें

पिछले पांच दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) लगा है. प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता. इस बीच, न्याय की मांग को लेकर रविवार को ट्विशा के परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मृतका के पिता और भाई ने सीएम के ओएसडी से मुलाकात की, जहां उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन मिला है. 

ट्विशा शर्मा व्हाट्सएप चैट PDF

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने स्पष्ट तौर पर दो मांगें रखी हैं.  बेटी की मौत का असली सच सामने लाने के लिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराया जाए और केस को मध्य प्रदेश से बाहर ट्रांसफर करना. चूंकि ससुराल पक्ष का मध्य प्रदेश के कानूनी तंत्र में रसूख है, इसलिए मामले की कानूनी सुनवाई किसी अन्य राज्य की अदालत में ट्रांसफर की जाए.

फिलहाल, इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, और कटारा हिल्स थाना प्रभारी (TI) दुबे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं. इन नए व्हाट्सएप चैट्स के सामने आने के बाद अब पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया है.


ट्विशा शर्मा भोपाल: गलने लगा शव, CM के OSD से मिले पिता; बताया क्यों नहीं ले रहे बेटी की डेडबॉडी?

Advertisement
Topics mentioned in this article