विज्ञापन

दिवाली स्पेशल: मध्यप्रदेश में सबसे ज्‍यादा क‍िस पर मेहरबान हैं मां लक्ष्‍मी, कौन हैं ये 13 करोड़पति?

Vinod Agarwal Richest Man Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में दिवाली 2025 के मौके पर राज्य के 13 सबसे अमीर कारोबारी कौन हैं, यह हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार सामने आया। इंदौर और भोपाल के ये उद्योगपति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। प्रदेश के सबसे धनी कारोबारी हैं विनोद अग्रवाल।

दिवाली स्पेशल: मध्यप्रदेश में सबसे ज्‍यादा क‍िस पर मेहरबान हैं मां लक्ष्‍मी, कौन हैं ये 13 करोड़पति?

Madhya Pradesh Richest Man: दिवाली का त्योहार नजदीक है और रावण दहन के साथ ही घर-घर में खुशियों और समृद्धि की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। लोग धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है? 

हुरुन रिच लिस्ट 2024 (Hurun India List) के अनुसार, मध्‍यप्रदेश के सबसे अमीर कारोबारी हैं विनोद अग्रवाल (Vinod Agarwal Net Worth)। इस सूची में भारत के कुल 1687 शीर्ष धनी कारोबारी शामिल हैं, जिनमें से 13 मध्यप्रदेश से हैं – 10 इंदौर और 3 भोपाल के। सभी की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। 9 लाख 55 करोड़ के साथ र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर देश के सबसे शख्‍स बने हैं. आइए जानते हैं मध्‍यप्रदेश के 13 धनी कारोबारियों की संपत्ति और भारत में उनका रैंक।

इंदौर के सबसे धनी कारोबारी

  1. विनोद अग्रवाल – रैंक 328, लगभग 9,500 करोड़ की संपत्ति, कंपनी: अग्रवाल कोल
  2. श्यामसुंदर मूंदड़ा – रैंक 767, संपत्ति 3,410 करोड़, कंपनी: उजास एनर्जी
  3. सुनील पाटीदार – रैंक 1094, संपत्ति 2,050 करोड़, कंपनी: शक्ति पंप
  4. विनोद कुमार जैन – रैंक 1149, संपत्ति 1,940 करोड़, कंपनी: शांतिनाथ डिटर्जेंट
  5. विनोद कुमार अग्रवाल – रैंक 1206, संपत्ति 1,820 करोड़, कंपनी: जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट
  6. दिनेश पाटीदार – रैंक 1399, संपत्ति 1,440 करोड़, कंपनी: शक्ति पंप
  7. सुनील चौरडिया – रैंक 1470, संपत्ति 1,330 करोड़, कंपनी: राजरतन ग्लोबल वायर
  8. विमल तोड़ी – रैंक 1507, संपत्ति 1,270 करोड़, कंपनी: जयदीप इस्पात, मोयरा सरिया
  9. नितिन अग्रवाल – रैंक 1522, संपत्ति 1,230 करोड़, कंपनी: पाथ समूह
  10. गौरव आनंद – रैंक 1525, संपत्ति 1,220 करोड़, कंपनी: आनंद ज्वेलर्स

भोपाल के बड़े उद्योगपति

  1. दिलीप सूर्यवंशी– रैंक 636, कुल संपत्ति लगभग 4,430 करोड़, कंपनी: दिलीप बिल्डकॉन
  2. देवेंद्र जैन– रैंक 907, संपत्ति करीब 2,750 करोड़, कंपनी: दिलीप बिल्डकॉन
  3. सुधीर कुमार अग्रवाल– रैंक 962, संपत्ति 2,510 करोड़, कंपनी: सागर मैन्यूफेक्चर्स 


ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में बंगाली क्लब पर हिंदू जागरण मंच का हंगामा, आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close