विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

मछली के लिए खूनी संघर्ष! दोनों गुटों में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट; 12 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सिजौरा गांव में तालाब में मछली निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हुई मारपीट में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

मछली के लिए खूनी संघर्ष! दोनों गुटों में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट; 12 गंभीर घायल

Tikamgarh Fish Fight: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मछली के शिकार को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. तालाब में मछली निकालने के मुद्दे पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. इस दौरान दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से मारपीट की. इस झगड़े में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मछली शिकार को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह घटना टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के सिजौरा गांव की है. दरअसल, दोपहर में गांव के तालाब में मछली निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जाल डालने से रोक, तो विवाद और बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और बात हाथापाई शुरू हुई. 

लाठी, डंडे और कुल्हाड़ियों से हमला

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया. कुछ ही मिनटों में पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस झगड़े में दोनों तरफ से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी.  

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ ले जाया गया. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले में  एसडीओपी राहुल कतरे खुद जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की.  

दोनों पक्ष परिवार के ही है

पुलिस ने बताया कि झगड़ा परिवार के दो गुटों के बीच हुआ. घायल जानकी रैकवार ने बताया कि दूसरा पक्ष तालाब में जाल डालकर मछली निकाल रहा था. जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने हमला कर दिया. यह झगड़ा पूरी तरह परिजनों के बीच आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर हंगामा! कंधे पर अनाज की बोरी लेकर पहुंचे जीतू पटवारी,  बोले- ये सरकार हत्यारी है

पुलिस ने दोनों पक्षों के लिए बयान 

खरगापुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. वहीं, गांव में तनाव का माहौल देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो.

ये भी पढ़ें- BJP Second List: मैथिली ठाकुर को इस सीट से मिला टिकट, भाजपा की दूसरी लिस्ट में आया नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com