Indian Railway: बिना टिकट रेल यात्रा करने वालों के आए बुरे दिन, यहां  चेकिंग के दौरान वसूले गए 9 करोड़ रुपये

Action against without Ticket travel: आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भोपाल सहित तीन मंडल है. तीनों मंडलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल एक लाख 37 हजार मामले पकड़ में आए.इन लोगों से अतिरिक्त किराया और जुर्माना सहित कुल आठ करोड़ 94 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया, जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गए जुर्माने की कुल रकम सात करोड़ 39 लाख रुपये की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Indian Railway News: पश्चिम मध्य रेल की ओर से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में इस साल के पहले माह जनवरी में लगभग नौ करोड़ रुपये के राजस्व की वसूली की गई. यह आंकड़ा पिछले साल से कहीं ज्यादा है. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत भोपाल सहित तीन मंडल है. तीनों मंडलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल एक लाख 37 हजार मामले पकड़ में आए.

इन लोगों से अतिरिक्त किराया और जुर्माना सहित कुल आठ करोड़ 94 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया, जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गए जुर्माने की कुल रकम सात करोड़ 39 लाख रुपये की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है. इसके साथ ही यह रेलवे बोर्ड की ओर से निर्धारित लक्ष्य यानी 8 करोड़ 82 लाख रुपए से 1.33 प्रतिशत अधिक है.

अकेले भोपाल मंडल में हुई 72 लाख रुपये की वसूली

भोपाल मंडल के टिकट निरीक्षकों ने टिकट जांच अभियान से बिना टिकट, लगेज,अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने दो करोड़ 72 लाख रुपए का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है. रेल प्रशासन यात्रियों से कहा है कि बिना टिकट यात्रा न करें. उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समन्वित प्रयास से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्देश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से पांचवीं के छात्र के मौत मामले में बड़ी कार्रवाई,  शिक्षा विभाग का इंजीनियर निलंबित

इसके साथ ही रेल प्रबंधन द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधापूर्ण यात्रा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं. त्योहारों के मौसम में भीड़ अधिक होने पर यात्री गाड़ी रवाना होने के समय सुरक्षा बलों की खास तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें- Illegal Mining: पहाड़ों का सीना छलनी कर प्रकृति की सुंदरता से खिलवाड़, एमपा में खनन माफिया हुए बेलगाम

Topics mentioned in this article