विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; क्या तेज आंधी बनी वजह?

Gwalior News : ग्वालियर में एक मकान की दीवार ढह गई है. इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; क्या तेज आंधी बनी वजह?
घटना स्थल पर दीवार गिरने के बाद बिखरा पड़ा हुआ मलवा.

MP News In Hindi : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा हुआ है. एक मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि एक शख्स के मामूली चोट आई है. यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है. 

ट्रांसपोर्ट नगर से सटे शंकरपुर में तेज आंधी से दीवार ढहना लोग बता रहे हैं. मृतकों में जावेद (32), इजरायल (40) और एक अन्य शख्स की मौत हुई है. माहिर और महेंद्र घायल बताए जा रहे हैं. मकान मालिक महेन्द्र इंगले बताए गए हैं. घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया. तीन दिन की गर्मी के बाद अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी. जिसके बाद यह हादसा घटित हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छह लोग आ रहे थे. इस दौरान बारिश होने लगी. ये लोग बारिश से बचाव करने के लिए पास स्थित एक मकान के नीचे बैठ गए. तभी उस मकान की दीवार और टीन सेड गिर गई और छह लोग इसके नीचे दब गए. जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं एक शख्स को मामूली चोट आई है.

ये भी पढ़ें- सियासी गर्माहट के बीच पचमढ़ी लगेगा BJP नेताओं का जमघट, तीन दिनों चल चलेगा वर्ग; अमित शाह भी आएंगे

ये भी पढ़ें- 22 साल बाद अशोकनगर को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, सिंधिया के प्रयासों से शिक्षा को नया आयाम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com