Kawad Yatra के दौरान घटी दिल दहला देने वाली घटना, करंट लगने से इतने मासूम बुरी तरह झुलसे

Kawad Yatra News: मध्य प्रदेश के विदिशा में कांवड़ यात्रा में शामिल तीन बच्चे करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kawad Yatra के दौरान घटी दिल दहला देने वाली घटना, करंट लगने से इतने मासूम बुरी तरह झुलसे.

MP News In Hindi: एमपी के विदिशा जिले के गंजबासौदा में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. बासौदा बेहलोट बाईपास से उदयपुर जा रही कावड़ यात्रा में ऑटो में बैठे 3 बच्चों को हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया, जिसमे 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि एक को मामूली घायल हुआ है, जिसका बासौदा में इलाज जारी है.

बता दें, 2 बच्चों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया. विदिशा में इलाज के दौरान एक गंभीर रूप से घायल  बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया.  

इस पाइप के टकराने से हुआ हादसा

गंजबासौदा की कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी. तभी ही तीन बच्चे एक ऑटो पर सवार थे. इस बीच स्टील के पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गया.हाईटेंशन लाइन से टकराने के चलते सभी बच्चों को करंट लग गया. दुर्घटना में बासौदा निवासी यश रैकवार झुलस गया. जबकि कृष्णा कुशवाह के पेट में पाइप घुसने से उसकी आंतें बाहर आ गईं. वहीं, कृष्णा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, सिविल सर्जन के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- MP की सरकारी स्कूलों में ख़ाली पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन

परिजनों का बुरा हाल

परिजनों ने बताया गंजबासौदा तहसील से उदयपुर की ओर यह कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी. यात्रा में सभी लोग शामिल थे. महे क्या पता था, इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. हमारे बच्चों की तो कोई गलती नहीं थी. ऑटो के ऊपर लगे पाइप हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया. करंट की खबर से अफरा-तफरी मच गई. हम लोग गंजबासौदा अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें-पत्रकारों की गिरफ्तारी पर डिप्टी CM का बयान आया सामने, बोले- होगी जांच, जानें पूरा मामला


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.