विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2024

कार से उतरकर फुटपाथ की दुकान पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मोची को बनाया भाजपा सदस्य

BJP Membership Campaign: पन्ना दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को एकाएक फुटपाथ पर स्थित मोची की दुकान में पहुंचे और मोची दुकान संचालक अवधेश अहिरवार के साथ कुछ पल बैठकर भाजपा की सदस्यता दिलाई.

कार से उतरकर फुटपाथ की दुकान पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मोची को बनाया भाजपा सदस्य
बीजेपी प्रदेश फुटपाथ पर पहुंचकर मोची को बनाया भाजपा सदस्य

मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान द्रुत गति से चल रहा है. बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा अल्प प्रवास पर पवई पहुंचे और अचानक कार से उतरकर फुटपाथ पर मोची की दुकान पर जा पहुंचे और दुकानदार को भाजपा की सदस्यता दिलाई. भाजपा अध्यक्ष जिले में पवई में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

पन्ना दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को एकाएक फुटपाथ पर स्थित मोची की दुकान में पहुंच गए और वहां मौजूद मोची दुकान के संचालक अवधेश अहिरवार के साथ कुछ पल बैठकर उसे भाजपा की सदस्यता दिलाई.

 रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने पवई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं स्वा सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अभी तक पुरुष अपने आप को मकान का मालिक समझते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जिन लोगों को आवास योजना का लाभ मिल है, उसकी मालिक उस घर की हमारी बहनें है. 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना जिले में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शाहनगर, पवई एवं पन्ना में कार्यक्रम में सदस्यता अभियान चलाया. माता और बहनों ने सबसे ज्यादा भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विष्णुदत्त शर्मा का तुलादान किया गया.

पन्ना पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए. सबसे पहले उन्होंने नगर के गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद नगर के बड़ा बाजार स्थित खादी भंडार पहुंचकर खादी के वस्त्र खरीदे एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खदी भंडार में वस्त्र खरीदे गए.

ये भी पढ़ें-स्कूल क्लास में बैठे छात्र एक-एक कर होने लगे बेहोश, मचा हड़कंप, लक्षण देख चिकित्सकों ने खड़े किए हाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com