जिस सांप ने बेटी को काटा उसी को डिब्बे में लेकर पहुंच गया अस्पताल, देखकर लोगों की थमी सांसें...

ये अनोखा मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है. जहां घर में सोते समय एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया. युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा तो तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सांप को लेकर पहुंच गया जिला अस्पताल

Madhya Pradesh News: बेटी को सांप ने काटा तो बेटी के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंच गया पिता. जी हां ये अनोखा मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सामने आया है. यहां 20 साल की युवती को जहरीले सांप ने डस लिया था, इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंच गए. युवती के पिता ने कड़ी मशक्कत के बाद उस जहरीले सांप को भी पकड़ लिया और डब्बे में बंद करके जिला चिकित्सालय पन्ना लेकर पहुंच गया.

Advertisement

अस्पताल में मच गया हंगामा

जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों डर गए, वहां हंगामा मच गया. इतना ही नहीं डॉक्टर भी जहरीले सांप को फड़फड़ाता देखकर अचंभित हो गए. नर्स स्टॉफ और हॉस्पिटल में सभी लोग ये देखकर भाग गए. हालांकि सांप एक डिब्बे में बंद था लेकिन सभी को डर लग रहा था कि कहीं ये सांप डिब्बे से बाहर ना निकल जाए.

ये भी पढ़ें तंबाकू बना जानलेवा, भतीजे ने देने से किया इनकार तो चाचा ने कुल्हाड़ी से उतार दिया मौत के घाट...

युवती का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

ये अनोखा मामला पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेजड़ा मंदिर के पास का है. जहां घर में सोते समय एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया. युवती ने जैसे ही सांप को भागते हुए देखा तो तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन जल्दी से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए, लेकिन युवती के पिता उस जहरीले सांप को पकड़ने में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में डाल लिया और डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना पहुंच गए. युवती का उपचार करते रहे फिलहाल ड्यूटी का उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है.

ये भी पढ़ें ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों... जब पूर्व CM शिवराज ने गुनगुनाया दोस्ती का नगमा, देखें वीडियो

Advertisement
Topics mentioned in this article