विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2025

MP के डेढ़ लाख टीचर्स को चतुर्थ क्रम वेतनमान का मिलेगा लाभ, शिक्षकों के लिए CM मोहन ने किया ऐलान  

Teachers Day: शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने टीचर्स के लिए बड़ी घोषणा की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? 

MP के डेढ़ लाख टीचर्स को चतुर्थ क्रम वेतनमान का मिलेगा लाभ, शिक्षकों के लिए CM मोहन ने किया ऐलान  

Teachers Day 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के डेढ़ लाख टीचर्स को  चतुर्थ क्रम वेतनमान का लाभ दिया जाएगा. 

भोपाल में कार्यक्रम का आयोजन 

दरअसल भोपाल में शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर प्रदेश में श्रेष्ठ काम करने वाले शिक्षकों को सम्मान भी दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भावी पीढ़ी का शासक सुयोग्य होना चाहिए. आज AI का जमाना है ,मशीनें अच्छी बनाई जा सकती हैं,लेकिन संस्कार गुरु ही दे सकते हैं.आज 55 लाख बच्चों को राशि मिल रही है.

शिक्षकों के लिए की बड़ी घोषणा 

सीएम ने कहा कि शिक्षकों ने सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट दिया है.UPPSC , MPPSC हर जगह परचम लहराता दिख रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की. सीएम ने कहा कि शैक्षणिक संवर्ग के सहायक शिक्षक,उच्च शिक्षक, नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों चतुर्थ क्रम वेतनमान दिया जाएगा.इससे 1 लाख 50 हज़ार शिक्षक लाभान्वित होंगे.

ये भी पढे़ं अफसरों पर जमकर भड़के CM विष्णु देव साय, लुत्ती बांध के टूटने पर मीटिंग बुलाई और ली क्लास

ये भी पढ़ें बीमारी ने छीनी आंखों की रोशनी, अब बच्चों के जीवन में उजियारा फैला रहे सीहोर के ये शिक्षक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com