विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

प्रयागराज महाकुंभ में हालात सामान्य, जानें महंतों और साधु-संतों ने 'अमृत स्नान' को लेकर लोगों से क्या कहा 

Prayagraj Mahakumbh Situation Normal : प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ में करीब 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई है. इसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया गया. ताजा अपडेट के मुताबिक, अब महाकुंभ परिसर में हालात सामान्य हैं. वहीं,  अखाड़ा परिषद समेत कई संतों ने आम लोगों से अमृत स्नान को लेकर जानें क्या अपील की है.

प्रयागराज महाकुंभ में हालात सामान्य, जानें महंतों और साधु-संतों ने 'अमृत स्नान' को लेकर लोगों से क्या कहा 

Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में देर रात अफरा-तफरी मच गई थी. वजह थी भगदड़. इस बीच करीब 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं. भगदड़ में प्रभावित सभी घायलों को सुरक्षाबलों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां मेला परिसर में बने अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से घटना पर बात की. हर संभव मदद का भरोसा दिया. आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात करते हुए हर तरह की मदद करने करने को कहा है. वहीं, पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से तैयार है.

ताजा अपडेट के मुताबिक, अब महाकुंभ मेला परिसर में हालात सामान्य हैं. घबराने की आवश्यकता नहीं. प्रशासन और सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से हालात पर काबू पा लिया गया है. अब अन्य दिनों की तरह लोग कुंभ स्नान कर रहे हैं. लेकिन मौनी अमावस्या और 'अमृत स्नान' की वजह से भीड़ अधिक है. 

'संगम में डुबकी लगाना आवश्यक नहीं' 

वहीं, अखाड़ा परिषद समेत कई बड़े संतों ने आम लोगों से स्नान को लेकर अपील की है. आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने ANI से कहा, "मौनी अमावस्या का स्नान चल रहा है... आज मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा है...पूरी गंगा और यमुना की धारा में 'अमृत' बह रहा है. अगर आप कहीं भी गंगा या यमुना में स्नान करेंगे तो 'अमृत' आपको प्राप्त होगा. ये आवश्यक नहीं है कि संगम में ही आपको डुबकी लगानी है..."

'जहां पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए'

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे... जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं... यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए... "

ये भी पढ़ें- टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से मिले सीएम यादव, कहा-उद्यमशील युवाओं के लिए आने वाला है सुनहरा अवसर

'जो भी हुआ वो ठीक नहीं हुआ'

साध्वी निरंजन ज्योति ने महाकुंभ क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, "यह दुखद घटना है, जो भी हुआ वो ठीक नहीं हुआ. अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है..."

ये भी पढ़ें- प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, कई लोग घायल, बचाव कार्य जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com