विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2025

Sidhi Accident: सीधी में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 14 घायल; बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहा था परिवार

Sidhi Road Accident: तूफान वाहन में सवार होकर पूरा परिवार बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहे थे, लेकिन सीधी में अचानक सामने से आ रहे बल्कर से टक्कर हो गई.

Sidhi Accident: सीधी में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 14 घायल; बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहा था परिवार
सीधी (मप्र):

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए. यह हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ. दरअसल, तूफान वाहन में लगभग 22 लोग सवार थे, मैहर शारदा देवी मंदिर में मुंडन कराने जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

सीधी में सड़क हादसा

पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई. उन्होंने बताया कि एसयूवी मैहर की ओर जा रही थी जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था, तभी दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हुई.

8 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एसयूवी में सवार आठ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि नौ घायलों को इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है और अन्य का सीधी जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल जांच जारी है. 

 

CM मोहन यादव ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में 8 यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है. मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. देर रात जिला और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया. साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है. 

मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का किया ऐलान

उन्होंने आगे लिखा कि सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़े: Bhupesh Baghe ED Raid: भूपेश बघेल के घर ED का छापा, 4 गाड़ियों में पहुंची टीम, इन मामलों में हो सकती है पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com