सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित; शिवपुरी के लोक सेवा केंद्र में चोरी, गार्ड था ऑन ड्यूटी

Shivpuri News: शिवपुरी के कोलारस तहसील स्थित सरकारी लोक सेवा केंद्र में चोरी, चौकीदार की ड्यूटी के बावजूद नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान व दस्तावेज गायब.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित; शिवपुरी के लोक सेवा केंद्र में चोरी, गार्ड था ऑन ड्यूटी

Shivpuri Crime News: शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील (Kolaras Tehsil) स्थित सरकारी लोक सेवा केंद्र (Lok Seva Kendra) को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोर केंद्र से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, नगदी राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल के पास ही एसडीएम (SDM Office) और तहसील कार्यालय (Government Office) मौजूद हैं और रात में चौकीदार की ड्यूटी भी थी, इसके बावजूद चोरी की वारदात हुई. पुलिस जांच (Police Investigation) में जुटी हुई है.

Shivpuri Crime News: शिवपुरी में सरकारी दफ्तर सुरक्षित नहीं

सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित

शिवपुरी जिले में बीते कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. अब चोर न सिर्फ सूने घरों को बल्कि सरकारी इमारतों और दफ्तरों को भी निशाना बना रहे हैं. कोलारस तहसील के लोक सेवा केंद्र में हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

Advertisement

ताला टूटा मिला, सामान बिखरा पड़ा

लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर मयंक कोली ने बताया कि उनके सहकर्मी आकिब कुरैशी जब सुबह केंद्र पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे स्पष्ट हो गया कि रात में चोरी हुई है.

यह-यह सामान हुआ चोरी

जांच के दौरान सामने आया कि लोक सेवा केंद्र से दो बिजली से चलने वाले पंखे, एक यूपीएस बैटरी, एक डोंगल और करीब 1000 से 1200 रुपए नकद चोरी हुए हैं. इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं. इस घटना की जानकारी तहसीलदार को दी गई. बताया गया कि रात में तहसील और एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा के लिए चौकीदारों की ड्यूटी लगी हुई थी. इसके बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

जिले में बढ़ रही चोरियों की वारदात

बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर चोरी की घटनाएं अचानक तेज हो गई हैं. चोर अब तक जिले के अलग-अलग इलाकों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लाखों रुपए की चोरी कर चुके हैं, जबकि पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर मयंक कोली ने कोलारस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और जल्द कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Raipur Crime News: फेसबुक दोस्ती के बाद रेप का आरोप, अहमदाबाद से आरोपी अरेस्ट

यह भी पढ़ें : India Book of Records में दर्ज हुआ शिवपुरी का मेगा फ्री मेडिकल कैंप, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं

यह भी पढ़ें : भोपाल से ओरछा अब हेलीकॉप्टर से; रामनवमी पर नई सेवा की शुरुआत, CM ने दी MPT कैफे कल्चर हाउस की सौगात

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP ग्रीन पावर स्टेट की ओर; किसानों को 2.40 रुपये यूनिट में सोलर बिजली, 8 लाख सोलर पंप होंगे चालू

Topics mentioned in this article