आसमान से बिजली बनकर आई मौत! 26 साल का युवक जिंदा जला, पत्नी ने बच्चों को बचाया 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे 26 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे के वक्त पत्नी और दो मासूम बच्चे भी साथ थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Lightning Strike Death: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पल भर में एक हंसता‑बसता परिवार उजड़ गया. आसमान से गिरी बिजली एक झोपड़ी पर मौत बनकर टूटी और उसमें सो रहे 26 साल के युवक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के वक्त झोपड़ी में उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे भी मौजूद थे. पत्नी ने साहस दिखाते हुए बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद अपने पति की जान नहीं बचा सकी.

यह हृदयविदारक घटना शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव की है. बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ. उस समय खेत पर बनी झोपड़ी में पूरा परिवार सो रहा था और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा.

खेत की रखवाली करते वक्त टूटी आफत

सिलानगर गांव के रहने वाले वीर सिंह आदिवासी (26) अपने खेत की रखवाली के लिए पत्नी और दो बच्चों के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में रह रहे थे. सोमवार रात करीब 9 बजे सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और इसके बाद झोपड़ी में सो गए. आधी रात के बाद अचानक मौसम बदला और रुक‑रुक कर बारिश शुरू हो गई.

आसमान से गिरी बिजली, झोपड़ी में लगी आग

रात करीब 12 बजे के बाद तेज गर्जना के साथ आसमान से जोरदार बिजली गिरी. एक तेज आवाज के साथ बिजली की चिंगारी सीधे वीर सिंह की झोपड़ी पर गिरी, जिससे झोपड़ी में तुरंत आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी चपेट में आ गई.

Advertisement

पत्नी की बहादुरी, बच्चों की बची जान

बिजली गिरते ही झोपड़ी में अफरा‑तफरी मच गई. वीर सिंह की पत्नी किसी तरह हिम्मत जुटाकर दोनों बच्चों को लेकर झोपड़ी से बाहर निकलने में कामयाब हो गई. उसने बच्चों की जान बचा ली, लेकिन उसी दौरान वीर सिंह आग और बिजली की चपेट में आ गए.

पति को बचाने की कोशिश, लेकिन...

बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पत्नी ने अपने पति को बचाने की पूरी कोशिश की. आग की लपटों और डर के बावजूद वह झोपड़ी के पास पहुंची, लेकिन हालात इतने भयावह थे कि वीर सिंह को बाहर नहीं निकाल सकी. कुछ ही देर में युवक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

कई किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गिरी इस आकाशीय बिजली की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. आसपास के ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और हर आंख नम हो गई.

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने घटना को आकाशीय बिजली गिरने से हुई दुर्घटना बताया है.

Advertisement