VIDEO: रात के अंधेरे में घर में घुसा मगरमच्छ, पालतू कुत्ते ने किया सामना, परिवार को बचाया

Shivpuri News: शिवपुरी में घर में घुसे मगरमच्छ को देकर कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, इससे परिवार के लोग सचेत हो गए. मगरमच्छ ने कुत्ते और लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Crocodile In House: शिवपुरी घर में घुसा मगरमच्छ.

Shivpuri Crocodile In House: शिवपुरी में हुई जोरदार बारिश के चलते एक मगरमच्छ तालाब छोड़कर पानी के रास्ते नाले के जरिए एक घर में घुस गया. घर में मौजूद पालतू कुत्ते ने मगरमच्छ को देख लिया और जोर-जोर से भौंकने लगा. इससे परिवार वाले सतर्क हो गए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. कुत्ते के शोर मचाने पर मगरमच्छ ने जबड़ा फाड़कर उस पर हमला करने की कोशिश की. 

लोगों ने लाठियों के सहारे जैसे-तैसे मगरमच्छ को बाहर निकालने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, जिसके बाद वह नाले के रास्ते वापस तालाब में चला गया. शनिवार रात को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. 

Advertisement

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया मगरमच्छ 

बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के चिंताहरण मंदिर के पास राजू बाथम के घर में हुई. मगरमच्छ के घर में घुसने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया. इस दौरान मगरमच्छ आक्रामक हो गया और कई बार जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश भी की. हालांकि, कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला दिया.  

Video: ब्रेक लगाने पर घिसटा... ट्रक से टकराया ट्रेलर, नेशनल हाईवे पर पलटा, CCTV में कैद हुआ हादसा 

झील में पाए जाते हैं मगरमच्छ 

गौरतलब है कि शिवपुरी में स्थित जाधव सागर झील और चांदपाटा झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं. बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने के कारण ये मगरमच्छ नालों के जरिए रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है. शनिवार शाम से हो रही तेज बारिश के कारण नालों का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते यह मगरमच्छ घर तक पहुंच गया और इलाके में डर का माहौल बन गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला  

Topics mentioned in this article