LIVE VIDEO: एमपी में दूल्‍हा-दुल्‍हन समेत चार की मौत, खड़े ऑटो पर पलटा लोडेड ट्रक

Shivpuri Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शादी के बाद घर लौट रहे नवविवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई. मुर्गी दाना से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Shivpuri Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शन‍िवार दोपहर को शादी के बाद घर लौट रहे नवविवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई. मुर्गी दाना से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

टोंगरा गांव के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक एक्‍सीडेंट श‍िवपुरी ज‍िले के गांव टोंगरा के पास हुआ है. दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया. सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े ऑटो पर अचानक एक लोडेड ट्रक पलट गया.

Advertisement

शादी के अगले दिन ही उजड़ गई जिंदगी

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी. दोनों ने परिवार की मौजूदगी में मंदिर में विवाह किया था और शनिवार को अपने गांव लौट रहे थे.

ऑटो खड़ा था, तभी पलट गया ट्रक

दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) और बहन भूरिया शाक्य (19) ऑटो में सवार थे. टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक ने ऑटो रोका था. इसी दौरान ड्राइवर और एक सदस्य दुकान पर चले गए. तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया.

चार लोगों की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा वीरेंद्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य, परिवार की एक अन्य सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन: जेसीबी से निकाले गए शव

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे दबे ऑटो को हटाया और शवों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में ट्रक के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- शादी के दूसरे दिन युवक की दर्दनाक मौत, टेंट का सामान जा रहा था पहुंचाने, तभी...

Topics mentioned in this article