शहडोल कलेक्टर का फार्म हाउस बना जुए का अड्डा; मानपुर पुलिस की Raid, 18 गिरफ्तार 5 फरार, जानिए कितना कैश मिला?

Police Raid Gambling: मानपुर पुलिस ने अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी कर जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया. 18 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार. मौके से 28.67 लाख की संपत्ति जब्त.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शहडोल कलेक्टर का फार्म हाउस बना जुए का अड्डा; मानपुर पुलिस की Raid, 18 गिरफ्तार 5 फरार, जानिए कितना कैश मिला?

Gambling Racket Busted: मध्य प्रदेश की मानपुर पुलिस (Mhow Manpur Police Action) ने बुधवार तड़के अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया. बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस शहडोल कलेक्टर से जुड़ा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक फॉर्म हाउस शहडोल की पूर्व कलेक्टर वंदना वैध और उनके पति अंबरीश वैध के नाम पर राजिस्टर्ड है. पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. कार्रवाई के दौरान 13 लाख 67 हजार 971 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां और दो कारें जब्त की गईं. कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 28 लाख 67 हजार 971 रुपये बताई गई है.

Gambling Racket Busted: पकड़े गए आरोपी

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मानपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में जुए का चलन बड़े पैमाने पर हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फार्म हाउस के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर से आवाजें सुनाई दे रही थीं. पुलिस टीम पीछे के रास्ते अंदर घुसी तो देखा कि बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश पर दांव लगा रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों की सूची

  • अलिया उर्फ अलाउद्दीन (52) निवासी सिंगाना जिला धार,
  • विजय मोदी (55) निवासी कानवन धार,
  • आसिफ (48) निवासी महेश्वर खरगोन,
  • ओमप्रकाश राठौड़ (48) निवासी इंदौर,
  • दीनदयाल जयसवाल (44) निवासी बदनावर,
  • राहुल जैन (34) निवासी बड़नगर उज्जैन,
  • राहुल ओरा (40) निवासी बड़नगर,
  • स्वप्निल डुंगरवाल (42) निवासी कुक्षी धार,
  • नीतेश बंसल (51) निवासी अंजड़ बड़वानी,
  • नवीन पाटीदार (48) निवासी राजकोट,
  • मनीष वाणी (44) निवासी जोबट अलीराजपुर,
  • अभिषेक सरसोंदे (33) निवासी बड़नगर,
  • अखिलेश इंदर (55) निवासी धार,
  • धीरज कर्मा (43) निवासी गोगावा खरगोन,
  • राकेश चौधरी (49) निवासी झाबुआ,
  • बृजसिंह यादव (48) और रवि चौधरी (45) दोनों निवासी देवास,
  • साथ ही सागर सेन (28) निवासी राजगढ़ जिला धार.


पांच आरोपी फरार

जो आरोपी मौके से फरार हो गए, वे हैं जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबड़ा, गोपाल निवासी लिंबोदी इंदौर, पप्पू धोबी निवासी राजगढ़,
आशीष जैन निवासी बदनावर और फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत जाट निवासी रामपुरिया मानपुर. पुलिस इनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, “मुखबिर सूचना पर अवलीपुरा के फार्म हाउस पर दबिश दी गई. मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. नकदी, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं.”

यह भी पढ़ें : PM Kisan की 22वीं किस्त; छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : Viral Video Nagalwadi: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप; चार युवक पकड़े गए, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें : EV Policy MP: चार्जिंग स्टेशन पर 30% तक अनुदान; इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

Advertisement

यह भी पढ़ें : CG Vidhan Sabha Budget Satra 2026: जंबूरी विवाद पर हंगामा, सड़कों पर भी उठे सवाल, कांग्रेस का वॉकआउट