कोलिया खाल डैम के पानी में संदिग्ध केमिकल मिलाने से हड़कंप, सप्लाई रोकी गई, जांच शुरू 

सीहोर के कोलिया खाल डैम में अज्ञात टैंकर से संदिग्ध केमिकल मिलाने की खबर से हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने एहतियातन जलापूर्ति रोककर पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं. ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस जांच में जुटी है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
sehore khedi kolia khal dam chemical contamination water supply stopped.

मध्‍य प्रदेश के सीहोर जिले के खेरी गांव के पास स्थित कोलिया खाल डैम के पानी में एक संदिग्ध टैंकर के जरिए केमिकल छोड़े जाने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि एक अज्ञात टैंकर सुनसान इलाके में पहुंचा और डैम के पानी में कथित तौर पर संदिग्ध केमिकल छोड़ दिया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में चिंता और भारी आक्रोश का माहौल है.

सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि इस डैम के पानी का इस्तेमाल आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पीने और दैनिक उपयोग के लिए किया जाता है. ऐसे में पानी की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची. 

Advertisement

पानी की सप्‍लाई रोकी, जांच के लिए भेजा संपैल 

एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पानी की सप्लाई तत्काल प्रभाव से रोकने की कार्रवाई की गई है. वहीं, पीएचई और स्वास्थ्य विभाग की मदद से पानी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पानी में किस तरह का रसायन मिलाया गया है और इसका जनस्वास्थ्य पर क्या असर हो सकता है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

ट्विशा शर्मा के पैसे चीन के बाजार में डालना चाहता था पति समर्थ, चार्जशीट से निकला नया एंगल

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई  

सीहोर एडिशनल एसपी डॉ प्रशांत चौबे ने कहा क‍ि मामले की जांच की जा रही है. उस टैंकर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

NEET की तैयारी से सट्टेबाजी तक, 18 साल पहले आई फिल्म देखकर बने बुकी, 30 लाख का सोना और 2.96 CR कैश बरामद

Advertisement
Topics mentioned in this article